Ausaneshwar Mahadev Mandir Tragedy: Live करंट और भगदड़ में टूटी श्रद्धा, 2 की मौत, कई घायल
Video Source: India TV YouTube Channel.This video is embedded solely for informational and news reporting purposes All rights belong to India TV and the respective copyright holders.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हालात उस समय तनावपूर्ण बन गए जब सोमवार को अचानक मंदिर में भगदड़ मच गई और इसी भगदड़ में कम से कम दो लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना का मुख्य कारण यह था कि मंदिर के ऊपर टिन शेड पर बिजली का तार गिर गया, जिस से काई लोगो को बिजली का करंट लग गया। दरअसल स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये हादसा सुबह 3 बजे हुआ जब हैदरगढ़ स्थित मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।
घटना कब और कैसे हुई?
यह हादसा 27 जुलाई की रात लगभग 2 बजे हुआ, जब सैकड़ों श्रद्धालु सावन माह में जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में एकत्र हुए थे। इसी दौरान कुछ बंदर मंदिर परिसर के ऊपर से गुजरती बिजली की तारों पर चढ़ गए। उनके वजन से तार टूटकर मंदिर की टिन की छत पर गिर गया।
टिन की छत पर गिरे बिजली के तार से पूरे मंदिर परिसर में करंट फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों को लगा कि किसी ने हमला कर दिया है या आग लग गई है। डर और भ्रम की स्थिति में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग कुचले गए। जिससे दो श्रद्धालुओं की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 38 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा
हलाकी पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारी घटना स्थल पर तैनात थे। जेसे ही उनको इस हादसे के वारे में पता चला वो फ़ोरन बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी मिलते ही सबसे पहले पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।
ज़िला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी
ज़िला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बंदरों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए एक पुराने बिजली के तार के कारण करंट लगा। त्रिपाठी ने कहा, "सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन के लिए श्रद्धालु यहाँ इकट्ठा हुए थे। कुछ बंदर ऊपर लगे बिजली के तारों पर कूद गए, जिससे वे टिन शेड पर गिर गए। परिणामस्वरूप, लगभग 19 लोगों को बिजली के झटके लगे। स्थिति अब नियंत्रण में है।" एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बंदर ऊपर लगे बिजली के तार पर कूद गया, जिससे वह टूटकर मंदिर परिसर के एक हिस्से को ढँकने वाले टिन शेड पर गिर गया। तार के कारण धातु के ढांचे में तेज़ी से करंट फैल गया, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 लाख रुपये की घोषणा की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी घटना का जायजा लिया है और मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।" साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

0 Comments