बिटकॉइन ने तोड़े अपने सारे पुराने रिकॉर्ड:क्रिप्टो में लौटा जोश, निवेशकों में छाई खुशी की लहर
बिटकॉइन ने अब तक इतिहास का सबसे ऊंचा स्तर पार किया है। बहुत सी बड़ी -2 कंपनियां बिटकॉइन में निवेश कर रही है। Bitcoin ETFs में ₹85,000 करोड़ से ज़्यादा का निवेश किया गया है। इसकी कीमत पहली बार ₹98 लाख (लगभग $118,000+) पार कर गई है।
जिससे लोग फिर से क्रिप्टो की तरफ अपना इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। साल 2025 में Bitcoin फिर से सबकी ज़ुबान पर है। जिसने इसे पहले खरीदा, वो अब करोड़ों में खेल रहा है।
यही वजह से बिटकॉइन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।कल तक लोग जिसको नकली पैसा बोलते थे आज उसी बिटकॉइन के पीछे सभी निवेशक पड़े हैं।
बिटकॉइन की तेजी का राज: आखिर क्या बदला?
बिटकॉइन में एकदम से इतना ज्यादा उछाल अन्ना इसके काई कारण है:-
1 बड़े निवेशकों का इसमें निवेश करना.
2.डोनल्ड ट्रम्प की क्रिप्टो नीतियां - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में "Big Beautiful Bill" नामक आर्थिक नीति पर साइन किया है, जो क्रिप्टो को एक मुख्यधारा की एसेट क्लास के रूप में मान्यता देता है।
3.बिटकॉइन ETF का लॉन्च-Bitcoin ETF यानी 'Exchange Traded Fund' एक ऐसा फंड होता है जो बिटकॉइन की कीमत को ट्रैक करता है। इसका मतलब यह है कि आप बिटकॉइन को सीधे खरीदे बिना भी उसमें निवेश कर सकते हैं। इससे आम निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा और पारदर्शिता मिलती है। इसी वजह से इसमें ₹85,000 करोड़ से ज़्यादा का निवेश हुआ है।
4.कई देश जैसे UAE, सिंगापुर और अमेरिका ने क्रिप्टो को अब ग्रीन सिग्नल दे दिया है.
5.स्टॉक टू फ्लो'' मॉडल के हिसाब से - अगर इकोनॉमिक स्थितियां अनुकूल रहीं, तो बिटकॉइन 2025 के अंत तक ₹1.1 करोड़ तक जा सकता है।”
6.सीमित सप्लाई, बढ़ती demands - Bitcoin की कुल सप्लाई सिर्फ 21 मिलियन है। जितनी कम चीज़, उतनी ज्यादा कीमत यही हुआ है july 2025 में।
शुरुआती बिटकॉइन की कीमत
बिटकॉइन की शुरुआत 2009 में हुई थी,जिसे Satoshi Nakamoto नाम के एक अनजान व्यक्ति (या ग्रुप) ने बनाया था।तब इसकी कोई तय मार्केट वैल्यू नहीं थी। उस समय यह सिर्फ एक डिजिटल आइडिया था, क्योंकि इसे कोई खरीद या बेच नहीं रहा था, इसलिए इसकी शुरुआती कीमत ₹0 थी।
2010 में बिटकॉइन को एक प्रोग्रामर ने इस्तेमाल किया,Laszlo Hanyecz ने 10,000 बिटकॉइन देकर दो पिज्जा खरीदे। उस समय 10,000 BTC की कीमत सिर्फ $41 डॉलर यानी करीब ₹2,000 रुपये थी। पहले तो लोगों ने बिटकॉइन पर विश्वास ही नहीं किया क्यूकी यह किसी भी बैंक या संस्था के कंट्रोल में नहीं था और ना ही इसकी कोई सरकारी मान्यता या नियम नहीं थे।
लोग अपनी सेविंग्स को बढ़ाने के लिए बिटकॉइन में कैसे निवेश कर रहे हैं?
1.इस डिजिटल दुनिया में आम आदमी से लेकर एक प्रोफेशनल आदमी भी सब बिटकॉइन को सेविंग्स बढ़ाने का नया ज़रिया मान रहे हैं।
2.क्या है सोच?
“Bank में FD से 6% मिलते हैं, पर बिटकॉइन में 1 साल में ही 50% तक मुनाफा हो सकता है” जिसकी वजह से लोग बिटकॉइन में अपना इंटरेस्ट और भी ज्यादा दिखा रहे हैं और यही सोच लोगों को खींच रही है।
3. लॉन्ग टर्म होल्डिंग💸:
कई लोग 3-5 साल के लिए बिटकॉइन रख लेते हैं,उन्हें भरोसा है कि आगे चलकर ये सोने से भी ज़्यादा रिटर्न देगा।
4.डेसेंट्रलाइज्ड सिस्टम: कोई सरकार या बैंक इसे कंट्रोल नहीं करता। इससे लोगों को भरोसा हुआ कि ये फ्यूचर की करेंसी हो सकती है।
5.डिजिटल गोल्ड: कई एक्सपर्ट्स बिटकॉइन को आज का डिजिटल सोना मानते हैं।
6.ग्लोबल असेट: बिना किसी देश की सीमा के, दुनिया में कहीं से भी एक्सेसिबल।
7.युवाओं की पसंद: टेक-सेवी युवा इसे फ्यूचर का पैसा मानते हैं।
बिटकॉइन का 2025 में भविष्य
बिटकॉइन अब सिर्फ डिजिटल करेंसी नहीं, बल्कि "डिजिटल गोल्ड" बन चुका है। 2025 से 2030 के बीच इसके ₹1 करोड़ पार करने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सरकारों की सख्ती और टेक्नोलॉजी की दिशा इस पर भारी असर डाल सकती है।
बिटकॉइन की वैल्यू जिस हिसाब से इतनी ज्यादा बढ़ रही है तो इस से किसी भी तरह का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। मार्केट वोलाटाइल है, कीमतें तेजी से ऊपर-नीचे होती हैं। जिस हिसाब से हमारी दुनिया रोज विकसित हो रही है उसको देखकर सिर्फ ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बिटकॉइन का भविष्य उज्जवल हो सकता है,हमारा आपसे यही अनुरोध है की किसी भी तरह के निवेश से पहले पूरी जानकारी एकत्र कर लें।
बिटकॉइन और बैंक – कौन जीतेगा ये फाइनेंशियल वॉर?
जब बात पैसों की हो, तो भरोसे का सवाल सबसे पहले आता है। सदियों से बैंक हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं ,चेकबुक, पासबुक, ब्याज, लोन और नियमों से बंधी एक सुनियोजित व्यवस्था। लेकिन अब इस पारंपरिक दुनिया को चुनौती दे रहा है एक नया डिजिटल योद्धा बिटकॉइन। ना कोई बैंक, ना सरकार, ना नियंत्रण,सिर्फ एक कोड, एक विश्वास और फाइनेंशियल फ्रीडम की नई परिभाषा।
जहां बैंक हमारे पैसे पर ब्याज के नाम पर नियंत्रण रखते हैं, वहीं बिटकॉइन कहता है – "पैसा तुम्हारा है, कंट्रोल भी तुम्हारा होना चाहिए।”भविष्य की इस लड़ाई में फैसला इस पर होगा कि लोग पारंपरिक नियंत्रण चुनते हैं या फाइनेंशियल फ्रीडम।
Note - Desi Fusion Daily आपको सही और निष्पक्ष जानकारी देने में विश्वास रखता है और आपको कोई भी निवेश का सुझाव नहीं देता, बिटकॉइन में जोखिम के Chances भी हैं, Bitcoin में उतना लगाएं जितना आप खोने का जोखिम उठा सकते हैं। क्रिप्टो में निवेश करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें।
📱 नया पढ़ें: Moto G56 5G का शानदार रिव्यू – स्टाइल, परफॉर्मेंस और कीमत के साथ फुल डिटेल




0 Comments