CBSE सप्लीमेंटरी एडमिट कार्ड 2025 हुए जारी जानिये पूरी डिटेल!
CBSE ने सप्लीमेंटरी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए है।जो भी छात्र किसी कारणवश, किसी भी विषय में रह गए थे अब उनके पास एक सुनहरी मौका है अपने आप को प्रूफ करने का,तो ये खुशख़बरी उन के लिए जिन्हों पहले कहीं पर चुक कर दी थी अब उनको एक मौका और मिला है। मैं जानता हूँ ये सप्लीमेंटरी शब्द सुनते ही कुछ लोग मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन यकीन मानिए यह 'पिछड़ने' का नहीं, बल्कि 'पलटवार' का दूसरा मौका है।
अगर आप भी इस बार निजी रूप से सप्लीमेंटरी परीक्षा दे रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है। इसमें हम बताएंगे कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा की तारीखें क्या हैं और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। CBSE ने आपको लिए एक और दरवाज़ा खोला है,अब इस पर दस्तक देना आपकी जिम्मेदारी है।
एडमिट कार्ड की तारीख कब घोषित की गई।
CBSE ने 8 जुलाई 2025 को कक्षा 10वीं और +12 के स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। अगर आपने फॉर्म भरा है तो आपको एडमिट कार्ड के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर visit करना पड़ेगा।
परीक्षा का शेड्यूल क्या रहने वाला है।
CBSE ने पूरी Datesheet पहले ही जारी कर दी है, लेकिन अगर आपने नहीं देखी, तो सुनिए:
1.कक्षा 10वीं की परीक्षा: 15 जुलाई 2025 से शुरू
2.कक्षा 12वीं की परीक्षा: 15 से 22 जुलाई 2025 तक
3.प्रैक्टिकल एग्जाम: 10 से 15 जुलाई के बीच होंगे
इसका मतलब? तारीख नज़दीक है,और मेहनत का वक्त अब है!
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Direct link to download CBSE Board supply Admit Card 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
1.सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://cbse.gov.in
2.Homepage पर “Private Candidates” लिंक पर क्लिक करें।
3.वहाँ “Admit Card for Supplementary Examination 2025” का ऑप्शन मिलेगा – उस पर क्लिक करें।
4.अब तीन options में से किसी एक से लॉगिन करें:
1 Application No
2.Roll No.
3.Student Name
जानकारी भरकर “Proceed” पर क्लिक करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा से पहले ये बातें ज़रूर याद रखें:
एडमिट कार्ड का प्रिंट जरूरी है।
1.मोबाइल पर फोटो नहीं चलेगा पेपर पर प्रिंट होना चाहिए।
2.एक Valid ID proof साथ रखें।
आधार कार्ड, पैन कार्ड या पुरानी स्कूल ID में से कोई।
3.परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुँचे।
वरना “गेट बंद” वाला डायलॉग आपको रुला सकता है।
4.कोई नकल, गड़बड़ी मत कीजिए।
ये मौका दोबारा नहीं मिलेगा।
5.Stationery खुद लेकर जाएं।
और हाँ, दो पेन ज़रूर रखें क्योंकि पेन अक्सर तभी खराब होता है जब सबसे ज़्यादा लिखना होता है।
6.किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आप कैरी नहीं कर सकते, for example Cell phone 📱 Smart watch ⌚ पकड़े जाने पर आप पर सख़्त करवायी कि जा सकती है तो इन चीजों को आप अवॉइड करें.
7.अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से जांच लें,की उस पर आपकी साड़ी डिटेल correct होनी चाहिए। जैसे कि आपका नाम रोल नंबर परीक्षा का समय और तारीख,ताकि आपको परीक्षा के समय किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
8.अनुशासन बनाए रखें: किसी भी तरह की नकल या अनुचित कार्यवाही पर कार्रवाई हो सकती है।
अब देर किस बात की?
✅ वेबसाइट पर जाइए
✅ एडमिट कार्ड डाउनलोड कीजिए
✅ तैयारी को अंतिम रूप दीजिए
✅ और पूरे जोश से परीक्षा दीजिए
CBSE ने अपना काम कर दिया — अब बारी आपकी है!
“हार वही मानता है जो फिर कोशिश नहीं करता।”
शायद यही एग्ज़ाम आपको आपकी मनचाही University दिलवा दे।
तो इस बार दिल से तैयारी कीजिए — क्योंकि इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा।अब चांस को अच्छी तरह से उपयोग करना है और अच्छे नंबरों से पास होना है।
"भाई, एडमिट कार्ड बिना सेंटर पहुँचना ऐसा है जैसे बिना टिकट के ट्रेन पकड़ना – पकड़े जाओगे!
इसलिए अभी डाउनलोड कर लो। CBSE द्वारा जारी किया गया यह एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है जो अपने भविष्य को सुधारना चाहते हैं।
अगर आप का कोई दोस्त है या परिवार का सदस्य किसी विषय में फेल हो गया है, तो ये आर्टिकल आप उसके साथ शेयर जरूर करें,जिस से उसका Confidence Level बढ़ जाएगा।


0 Comments