Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

2025 में लॉन्च हुआ E-Passport: क्या है नई पहचान की ये चिप टेक्नोलॉजी? फीचर्स, फायदे और पूरा प्रोसेस जानिए

2025 में लॉन्च हुआ E-Passport: क्या है नई पहचान की ये चिप टेक्नोलॉजी? फीचर्स, फायदे और पूरा प्रोसेस जानिए

भारत का नया स्मार्ट ई-पासपोर्ट 2025 – डिजिटल चिप, हाई सिक्योरिटी और ग्लोबल पहचान के साथ

अब भारत भी उन देशों की कतार में शामिल हो चुका है, जहां आपकी पहचान सिर्फ एक दस्तावेज़ नहीं बल्कि एक स्मार्ट कार्ड जैसी टेक्नोलॉजी में बदल चुकी है। तो आइए अभ हम जानते हैं कि आखिर है क्या ये E- Passport और इससे क्या-क्या बदलेगा,और आपके लिए क्यों ये बेहद जरूरी बन गया है। सिर्फ एक किताब जैसी दिखने वाली चीज़, जिसके बिना आप देश से बाहर एक कदम भी नहीं रख सकते वो है आपका पासपोर्ट।लेकिन 2025 में भारत ने इसे भी स्मार्ट बना दिया है! अब आया है E-Passport!

एक ऐसा smart पासपोर्ट, जो ना सिर्फ दिखने में मॉडर्न है बल्कि सिक्योरिटी में भी पूरी दुनिया को पीछे छोड़ने की तैयारी में है।

ई-पासपोर्ट क्या है?

Indian Government ने अब पासपोर्ट सेवाओं को एडवांस और सरल बनाने के लिए पासपोर्ट सेवा 2.0 की शुरुआत की है। जिस से आम लोगो को काफी जादा सुविधाएं मिलेंगी। E - Passport जिसे इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट भी कहा जाता है, असल मे ये एक ऐसा पासपोर्ट है जिसमें एक छोटी सी चिप लगी होती है जिसमें आपकी personal और biometric जानकारी जैसे नाम, फोटो,फिंगरप्रिंट आदि data save होते है, यह पासपोर्ट सुरक्षा को बढ़ाता है। भारत के इस ई-पासपोर्ट की विशेषता ये है कि इसे इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन के स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

मतलब – अब हर बार लंबा फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं। बस पासपोर्ट दिखाओ, स्कैन करो, और निकलो!

इस new Technology से एयरपोर्ट पर यात्रियों की पहचान करना पहले से काफी आसान और तेज हो जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारी ई-पासपोर्ट के चिप को मशीन में लगाकर आसानी से आपकी सभी डिटेल्स को रीड कर सकेंगे। जिससे आप को ज्यादा लम्बी लाइन्स में अब घण्टो खड़ा नहीं होना पड़ेगा, और जिससे यात्रियों के टाइम की भी बचत होगी।

क्यों जरूरी हो गया है ई-पासपोर्ट?

हमारे देश में हर साल लाखों लोग विदेश यात्रा करते हैं। पुराने पासपोर्ट सिस्टम में:

.लंबी लाइनें होती थीं।

.पहचान की पुष्टि में समय लगता था।

.फर्ज़ी पासपोर्ट और धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे थे।

अब सरकार ने ठान लिया कि सुरक्षा और सुविधा दोनों चाहिए और इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए जन्म हुआ ई-पासपोर्ट का। जहां पहले ज्यादा फ्रॉड होता था तो वही E-passport टेक्नोलॉजी से अब फ्रॉड कम होगा और देश की कानून व्यवस्था भी सही रहेगी।

e-passport से क्या फायदा होगा?

1. 🛡️ सुरक्षा लेवल MAX

कोई आपकी पहचान की नकल नहीं कर पाएगा। आपकी जानकारी चिप में लॉक है – और वो भी encrypted!

2. 🌍 दुनियाभर में acceptable है।

ये पासपोर्ट ICAO Certified होता है, जिससे विदेशों में भी भारत के पासपोर्ट को ज्यादा सम्मान और तेज़ प्रक्रिया मिलेगी।

3. ❌ नकली पासपोर्ट = खत्म

अब कोई आपका पासपोर्ट कॉपी करके धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा।

4. 📱 डिजिटल इंडिया, ग्लोबल पहचान

इस पासपोर्ट के साथ भारत अब उन्हीं देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जहां तकनीक पहचान का हिस्सा बन चुकी है।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस पासपोर्ट को बनाने में जो तकनीक का उपयोग किया गया है उसमें एक RFID चिप use की गई है। जिसमै आपके पासपोर्ट की सारी जानकारी सेव होगी। एयरपोर्ट पर आपके पासपोर्ट को बस स्कैन करके आप को जल्दी फ्री कर दिया जाएगा। इससे इमिग्रेशन प्रोसेस में भी तेजी आएगी। पूरी दुनिया में लगभग 120 से ज्यादा देश अभी ई-पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

13वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 के तहत nationwide ई-पासपोर्ट रोलआउट की घोषणा की। ई-पासपोर्ट एक नई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए लिहाज से काफी सिक्यॉर होंगे, जिसके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड करना काफी मुश्किल होगा।पहले जहां लोग फर्जी पासपोर्ट बनवा कर काई तरह के फ्रॉड कर जाते थे तो अब ई पासपोर्ट के आने से एह चीज अब रुक जाएगी,जिस से अपराध दर कम होगी इतना ही नहीं, इस पासपोर्ट की डुप्लीकेट कॉपी बनवाना असंभव है?

ई-पासपोर्ट दिखता कैसा है?

ऊपर से देखने पर बिल्कुल पुराने पासपोर्ट जैसा ही है।

लेकिन पहले पन्ने पर एक सोने जैसे रंग का सर्कल बना होता है – ये बताता है कि इसमें चिप लगी है।

अंदर एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है, जो आपका सारा डेटा सुरक्षित रखती है।

कोन कोन से ऐसे शहर है जहा E - Passport Service शुरू हो चुकी है?

Indian Government ने अभी इस सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले कुछ शहरों में शुरू किया:

.नागपुर

.भुवनेश्वर

.चेन्नई

.जयपुर

.रांची

.गोवा

.दिल्ली

अब 2025 last तक सरकार ने इसे पूरे भारत में लागू करने का प्लान बना लिया है। सर्विस शुरू होने के बाद एक सवाल है जो सभी के मन में चल रहा है वो है, 

क्या पुराने पासपोर्ट वालों को भी बदलवाना पड़ेगा?

नहीं!

अगर आपके पास valid पासपोर्ट है,मतलब पुराना पासपोर्ट अभी एक्सपायर नहीं हुआ तो आराम से इस्तेमाल करते रहिए। लेकिन जब जब आप अपने पासपोर्ट को रिन्यू करवाएंगे तब आपको नया ई-पासपोर्ट ही मिलेगा।

कुछ सवाल – जो सबके मन में होते हैं? 

Q: क्या ई-पासपोर्ट फ्री में मिलेगा?

नहीं, यह सामान्य पासपोर्ट की ही तरह नॉमिनल फीस पर मिलेगा।

Q: क्या यह चिप खराब हो सकती है?

नहीं, यह स्पेशल लेमिनेटेड चिप होती है जो पानी, धूप, झटकों से भी सुरक्षित रहती है।

Q: क्या ये सिर्फ बड़े शहरों में मिलेगा?

नहीं, सरकार इसे धीरे-धीरे पूरे भारत में लागू कर रही है।

E-Passport = Next Level India

अब समय आ गया है कि हम अपनी पहचान को सिर्फ कागज़ों तक सीमित न रखें, बल्कि स्मार्ट, तेज़ और डिजिटल बनाएं।

E-पासपोर्ट न सिर्फ आपको तेजी से आगे बढ़ने का मौका देता है, बल्कि यह दिखाता है कि भारत अब तकनीक से पीछे नहीं, आगे है।

E passport बनवाने की प्रोसेस (Step-by-Step)

.passportindia.gov.in पर रजिस्टर करें

.एप्लिकेशन भरें

.डॉक्यूमेंट अपलोड करें

.ऑनलाइन फीस भरें

.नज़दीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) पर अपॉइंटमेंट लें

PSK पर जाकर बायोमेट्रिक और फोटोग्राफी कराएं

अब जो पासपोर्ट मिलेगा, उसमें चिप लगी होगी ई-पासपोर्ट!

Conclusion: पासपोर्ट नहीं, अब पहचान है भारत की प्रगति की,ई-पासपोर्ट सिर्फ एक चिप लगी किताब नहीं है,ये भारत की बदलती सोच, बढ़ती टेक्नोलॉजी और तेज़ी से उड़ती उम्मीदों की असली तस्वीर है।जहाँ पहले पासपोर्ट बनवाना एक झंझट लगता था, वहीं अब वही प्रक्रिया बन चुकी है।                       

  स्मार्ट, आसान और ग्लोबली एडवांस्ड।

    ✅ ना लंबी लाइनें

    ✅ ना नकली पासपोर्ट का डर

    ✅ और ना पुरानी धीमी सिस्टम की टेंशन

अब भारत का हर नागरिक बनेगा एक डिजिटल ट्रैवलर, जिसके हाथ में होगा एक ऐसा पासपोर्ट जो पूरी दुनिया में बोलेगा — "This is the new India!" जहाँ पुराने पासपोर्ट में केवल मुहर होती थी,अब नए पासपोर्ट में तकनीक की मुहर है — वो भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर।

अगर आपको टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स में दिलचस्पी है, तो हमारी यह पोस्ट ज़रूर पढ़ें:"Kia Seltos 2025: लॉन्च हुई नई SUV, जानिए कीमत, फीचर्स और डिज़ाइन की पूरी जानकारी




Post a Comment

2 Comments

  1. thanks for support for all public

    ReplyDelete
  2. Dhanyawad Bhai sahab eh sab jankari dene k liye

    ReplyDelete