Shilpa Shirodkar की मौत, फिल्म प्रमोशन के लिए किया पब्लिसिटी स्टंट
Source: Shilpa Shirodkar Instagram - shilpashirodkar7390 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री Shilpa Shirodkar ने बताया अपनी मौत का किस्सा,दरसल एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये incident शेयर किया है। Pinkvilla के साथ हुए इंटरव्यू में actress ने बताया की 1995 मैं आई Film Raghuveer के दौरान मेकर्स ने फिल्म को परमोट करने के लिए एक्ट्रेस की मौत की फर्जी खबर फैला दी।
शिल्पा के इस इंटरव्यू से सोशल मीडिया और न्यूज़ वेबसाइट्स पर तहलका मच गया। लोग हैरान हैं कि 90s में फिल्म प्रमोशन के लिए इतनी खतरनाक और झूठी खबरें फैलाई जाती थीं। फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग के दौरान रची गई ये साजिश आज फिर सुर्खियों में है।
शिल्पा शिरोडकर को गोली मार दी गई’ – ये खबर बनी थी हेडलाइन
शिल्पा ने बताया कि जब वह हिमाचल के कुल्लू-मनाली में फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग कर रही थीं, तभी एक दिन अचानक अखबारों में छपा –“Shilpa Shirodkar shot dead while shooting Raghuveer!”
उस समय मोबाइल फोन नहीं होते थे। खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार सदमे में आ गया। माता-पिता को लगा कि शिल्पा की सच में मौत हो गई है ,होटल के रिसेप्शन पर लगातार कॉल आ रहे थे। उनकी मां-पिता ने डर के मारे चैन की नींद छोड़ दी थी। शूटिंग खत्म कर जब शिल्पा होटल लौटीं, तो देखा कि उनके फोन पर 25 से ज्यादा मिस्ड कॉल्स थीं। सिर्फ एक अखबार की हेडलाइन से पूरे देश में अफरा-तफरी मच गई थीं।
फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता थे
रघुवीर फिल्म में लीड रोल निभा रहे थे सुनील शेट्टी और साथ में थी शिल्पा,सुरेश ओबेरॉय, सुधा चंदन मोहनशील बेहाल, अरुणा ईरानी प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर।
रघुवीर फिल्म और 90s का पब्लिसिटी गेम
फिल्म ‘रघुवीर’ (1995) उस समय एक एक्शन ड्रामा थी, जिसमें शिल्पा ने डिंपल नाम की अहम भूमिका निभाई थी। निर्माता गुलशन कुमार ने फिल्म के प्रमोशन के लिए जो तरीका अपनाया, वो आज के समय में गंभीर मीडिया अपराध माना जाएगा।
90 के दशक में सोशल मीडिया नहीं था, ऐसे में अखबार और टीवी ही प्रमोशन के सबसे बड़े हथियार थे। इसलिए ये अफवाह फैलाना आसान भी था और असरदार भी। लेकिन इसका मानसिक प्रभाव Shilpa पर क्या पड़ा, इस पर कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया।
फेक न्यूज फेलाने का मेकर्स का था पूरा प्लान
शिल्पा ने बताया कि उन्हें इस पब्लिसिटी स्टंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब वह शूटिंग में व्यस्त थीं, तब मेकर्स ने बिना अनुमति के उनके ‘मारे जाने’ की झूठी खबर फैला दी। बाद में मेकर्स ने इसे प्रमोशन का हिस्सा बताया।”
मेकर्स ने यह सब करने के लिए Shilpa से कोई परमिशन नहीं ली।
Shilpa कहती हैं:
“मुझे लगा मेरे साथ मज़ाक हो रहा है, लेकिन असल में मेरे बारे में ‘मुझे मार दिया गया’ वाली न्यूज चल रही थी।”
शिल्पा की भावनात्मक वापसी
शिल्पा ने बताया कि उस घटना के बाद वो अंदर से टूट गई थीं। धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और परिवार को प्राथमिकता दी। आज जब वो फिर से टीवी और ओटीटी के ज़रिए वापसी कर रही हैं, उन्होंने इस किस्से को सामने लाकर बहुत से सेलेब्रिटीज़ को हिम्मत दी है कि अपने पुराने दर्द की आवाज़ बनें। शिल्पा जल्द ही एक तमिल फिल्म जटादार से फ़िर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
"एक ऐसी जीत जिसने क्रिकेट की किताब में नया चैप्टर जोड़ दिया – WCL 2025 Final का पूरा सच यहां पढ़ें!"


0 Comments