Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

🏆 WCL 2025: Full Schedule & Teams – First Match England vs Pakistan

World Championship of Legends 2025 पूर्व क्रिकेटरों का महासंग्राम

WCL Season 2 Poster featuring legendary cricketers like Yuvraj Singh, Chris Gayle, AB de Villiers, Brett Lee, and others, promoting the World Championship of Legends 2025 from 18 July to 2 August.Source:Instagram                                      

World Championship of Legends 2025 (WCL Season 2): क्रिकेट के लीजेंड्स का महासंग्राम 18 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। जिसमें 6 टीमें यह लीग मैच खेलेंगी। इस लीग मैचों में हमारे दिग्गज क्रिकेटर एक दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। पहले सीज़न में इंडिया लीजेंड्स ने ये ख़िताब अपने नाम किया था। 2025 का पहला मैच पाकिस्तान champions बनाम इंग्लैंड champions के बीच Edgbaston, Birmingham में खेला जाएगा। पिछले सीज़न में पाकिस्तान पॉइंट टेबल नंबर 2 पर रहा था और फाइनल में इंडिया लीजेंड्स से हार गया था। वही इंग्लैंड का पिछला सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा वाह पॉइंट टेबल सबसे आखिरी पर थे,लेकिन इंग्लैंड लेजेंड्स की टीम पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी है और इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी।

"जब इतिहास के पन्नों से निकले क्रिकेट के महान खिलाड़ी फिर से मैदान में उतरते हैं, तो सिर्फ मैच नहीं, यादें ताज़ा होती हैं।"यह टूर्नामेंट न सिर्फ फैंस के लिए क्रिकेट का उत्सव है, बल्कि उन लीजेंड्स के लिए भी एक शानदार मौका है, जिन्होंने कभी मैदान पर जादू बिखेरा था।

🏏 WCL 2025 में कौन-कौन सी टीमें हैं?

इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, हर एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं उनके देश के आइकॉनिक खिलाड़ी:

1.India Champions – कप्तान: Yuvraj Singh

2.Pakistan Champions – कप्तान: Shahid Afridi

3.England Champions – कप्तान: Eoin Morgan

4.Australia Champions – कप्तान: Brett Lee

5.South Africa Champions – कप्तान: AB de Villiers

6.West Indies Champions – कप्तान: Chris Gayle

शिखर धवन समेत 5 दिग्गज खिलाड़ियों की हुई India Champions Squad में वापसी

2025 सीज़न के लिए इंडिया लीजेंड्स की टीम में पांच नए अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों में शामिल हैं –

  • शिखर धवन (सलामी बल्लेबाज) 
  • पीयूष चावला (स्पिन गेंदबाज)
  • स्टुअर्ट बिन्नी (ऑलराउंडर)
  • सिद्धार्थ कौल (तेज गेंदबाज)
  • वरुण आरोन (तेज गेंदबाज)

इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में गहराई मिली है। शिखर धवन की सधी हुई शुरुआत, बिन्नी का ऑलराउंड योगदान और चावला की स्पिन से विरोधी टीमों को चुनौती देना तय है। 

कौन-कौन हुए बाहर? पिछले सीजन के 7 खिलाड़ी इस बार नहीं दिखेंगे

जहां एक ओर टीम को नए चेहरों से मजबूती मिली है, वहीं पिछले सीजन के 7 खिलाड़ी इस बार नहीं दिखेंगे,राहुल शुक्ला, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी, आरपी सिंह, नमन ओझा, सौरभ तिवारी और पवन नेगी जैसे खिलाड़ी India Champions Squad से बाहर हो चुके हैं।

England Champions का पहला मुकाबला 18 जुलाई को Pakistan Champions साथ

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का पहला मुकाबला 18 जुलाई 2025 को खेला जाएगा जो कि भारत की टाइमिंग के अनुसार रात 9 बजे बजे प्रसारित किया जाएगा। जहां एक तरफ होंगे शाहिद अफरीदी और दूसरे तरफ होंगे इयोन मोर्गन,इस महासंग्राम के पहले मैच में टक्कर देखने वाली होगी जिसका फैन बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।

India Champions v/s Pakistan Champions

India Champions का पहला मुकाबला 20 जुलाई को Pakistan Champions के साथ England Birmingham मैं खेला जाएगा। WCL के पहले सीज़न में इंडिया लीजेंड्स ने युवराज सिंह की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम फिर से ट्रॉफी जीतने का इरादा लेकर उतरेगी, लेकिन टीम का स्वरूप पहले से काफी अलग है।

क्या सिक्सर किंग फिर से रच पायेगे इतिहास

युवराज सिंह का कहना है कि WCL अब एक ब्रांड बन चुका है। दुनिया भर के फैंस इसे काफ़ी ज़्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। मुझे दोबारा मैदान में उतरने और अपने पुराने साथियों के साथ खेलने का जोश है। हमारी टीम सिर्फ एक टीम नहीं, यह हमारी विरासत है,”और सभी प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को खेलते देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

Captain युवराज सिंह की इस भावना से यह साफ है कि india Champions सिर्फ जीतने नहीं, बल्कि क्रिकेट की विरासत को दोहराने मैदान में उतरेगी।

WCL Season 2 2025 Live streaming 

इस सीरीज के लाइव मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जो इंडिया टाइम के मुताबिक रात 9 बजे पर प्रसारित किया जाएगा,और जिस दिन 2 मैच होंगे उस दिन शाम 5 बजे को परसरित किया जाएगा। इसके साथ हीभारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐपऔर वेबसाइट पर होगी।

📅 WCL 2025 – Full Schedule

No Date Game Venue Time
1July 18England Champions vs Pakistan ChampionsEdgbaston (Birmingham)9 PM
2July 19West Indies Champions vs South Africa ChampionsEdgbaston (Birmingham)5 PM
3July 19England Champions vs Australia ChampionsEdgbaston (Birmingham)9 PM
4July 20India Champions vs Pakistan ChampionsEdgbaston (Birmingham)9 PM
5July 22India Champions vs South Africa ChampionsCounty Ground (Northampton)5 PM
6July 22England Champions vs West Indies ChampionsCounty Ground (Northampton)9 PM
7July 23Australia Champions vs West Indies ChampionsCounty Ground (Northampton)9 PM
8July 24England Champions vs South Africa ChampionsGrace Road (Leicester)9 PM
9July 25Pakistan Champions vs South Africa ChampionsGrace Road (Leicester)9 PM
10July 26India Champions vs Australia ChampionsHeadingley (Leeds)5 PM
11July 26Pakistan Champions vs West Indies ChampionsHeadingley (Leeds)9 PM
12July 27South Africa Champions vs Australia ChampionsHeadingley (Leeds)5 PM
13July 27India Champions vs England ChampionsHeadingley (Leeds)9 PM
14July 29Australia Champions vs Pakistan ChampionsGrace Road (Leicester)5 PM
15July 29India Champions vs West Indies ChampionsGrace Road (Leicester)9 PM
16July 311st Semi FinalEdgbaston (Birmingham)5 PM
17July 312nd Semi FinalEdgbaston (Birmingham)9 PM
18Aug 2FINALEdgbaston (Birmingham)9 PM




वैसे क्या आप जानते हैं कि 90s की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को लेकर एक बार उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई गई थी, वो भी फिल्म प्रमोशन के लिए? 😲
इस  चौंकाने वाली सच्चाई को पढ़ें यहाँ: 

Post a Comment

1 Comments