Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

WCL 2025 Final: साउथ अफ्रीका बना वर्ल्ड चैंपियन, AB de Villiers का तूफानी शतक

पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियन लीग 2025 का ख़िताब साउथ अफ्रीका ने किया अपना नाम

WCL 2025 Winner South Africa - ट्रॉफी के साथ जश्न

Image Source: Instagram account- icecricnews

WCL 2025 Final - वर्ल्ड चैंपियन लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 2 अगस्त 2025 को साउथ अफ्रीका चैंपियंस v/s पाकिस्तान चैंपियंस के बीच इंग्लैंड में खेला गया ,जहां पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, यह उस इंतजार का अंत था जो दशकों से जारी था। इस मैच में सबसे अहम भूमिका निभाइ कप्तान एबी डिविलियर्स ने 60 गेंदों पर 120 रन बनाए और टीम को जीत की और ले गए। 

फिर से नहीं मिली पाकिस्तान को सफलता

पिछले साल 2024 में वर्ल्ड चैंपियन लीग का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान चैंपियन बनाम भारत चैंपियंस के बीच इंग्लैंड में खेला गया था, जहां इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हारा कर इस सीरीज का पहला खिताब अपने नाम किया था।

South Africa Champions आखिरकार सपना सच हुआ

South Africa Champions को अब तक अक्सर “अनलकी” कहा जाता था लेकिन इस फाइनल के बाद वो तमगा पूरी तरह हट गया। पूरी टीम एक यूनिट की तरह खेली एक टीम जो हार से नहीं, जीत से परिभाषित होती है। ये वो South Africa था जो सिर्फ नाम के लिए नहीं, दिल से Champions बना।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को रौंदते हुए ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ डाला. इंडिया चैंपियंस ने अपना सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान चैंपियन के साथ खेलने से मना कर दिया था, जिस से पाकिस्तान चैंपियन फाइनल में पहुंच गई थी और आखिरकार उनको साउथ अफ्रीका से  हार का सवाद चखना पड़ा।

20 ओवर में 195 रन बनाए पाकिस्तान ने

इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया.पाकिस्तान ने इस मैच में शुरूआत काफी अच्छी की थी,जिसने पाकिस्तान ने 120 गेंदों पर 196 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा। पाकिस्तान की और से पहले बल्लेबाजी करते हुए Sharjeel Khan ने 44 गेंदों पर 76 रन बनाये,जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल हैं थे। दूसरी और Umar Amin ने महज 19 गेंदों में 189.47 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 36 और आसिफ अली ने 15 गेंदों में 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

WCL Scorecard 2025 – आँकड़ों में छिपी कहानी

टीम स्कोर ओवर विकेट
पाकिस्तान 195/5 20 ओवर 5
साउथ अफ्रीका 197/1 16.5 ओवर 1

AB de Villiers Century एक पारी जो याद रह जाएगी

दूसरी पारी की शुरुआत से ही कप्तान AB de Villiers ने विस्फ़ोटक परी की शुरुआत कर दी थी,क्या आपने कभी क्रिकेट को कला बनते देखा है? अगर नहीं, तो बस AB de Villiers की ये पारी देख लीजिए। सिर्फ 60 गेंदों में 120 नाबाद रन हर शॉट जैसे पेंटिंग, हर बाउंड्री जैसे जश्न। यह सिर्फ रन नहीं थे, यह एक टीम की उम्मीदें, एक देश का गर्व और लाखों फैन्स की मुस्कान थी। AB de Villiers ने पूरे टूर्नामेंट में 431 रन बनाए, जिसमें 3 शानदार शतक शामिल थे। उन्होंने ये साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ आंकड़ा है, और क्लास हमेशा क्लास ही रहता है।

Saeed Ajmal रहे एकमात्र सफल गेंदबाज

दूसरी पारी की शुरूआत से पाकिस्तान की तरफ गेंदबाजी करते हुए Saeed Ajmal सिर्फ़ वही एक गेंदबाज़ थे जिन्होनें 4 ओवर में 32 रन देकर Hashim Amla का एक विकेट अपने नाम किया। उसके बिना पाकिस्तान चैंपियंस का कोई भी गेंदबाज साउथ अफ्रीका चैंपियंस के Batsman को आउट नहीं कर पाया और जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया।

South Africa First WCL Title एक सपना जो हकीकत बना

साल 2025 टीम साउथ अफ्रीका के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है ,जिसमें इस साल टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका ने पहली बार कोई ख़िताब अपने नाम किया था और अब दूसरी बार है कि वर्ल्ड चैंपियन लीग का 2025 मुकाबला भी साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है।

ये जीत सिर्फ ट्रॉफी उठाने तक सीमित नहीं थी। ये जीत थी हर उस खिलाड़ी के लिए जिसने पहले कभी सेमीफाइनल में हार का दर्द झेला था। South Africa First WCL Title बन गया और एह उनके क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा अध्याय बन चूका है।

"साउथ अफ्रीका चैंपियन 2025", तो ये सिर्फ एक लाइन नहीं होगी, ये एक पहचान होगी। इस टीम ने हार नहीं मानी, अपने इरादों को पूरा किया और पूरे टूर्नामेंट में दमखम के साथ डंका बजाया।

देखिए मैच का वीडियो Highlight यहाँ:

Post a Comment

0 Comments